चंदिया: विकलांग बच्ची को योजनाओं का लाभ नहीं मिलने पर परिजन रिक्शे में लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे
उमरिया कलेक्टर के पास आज एक मार्मिक मामला सामने आया, जहां चंदिया निवासी एक दंपत्ति अपनी विकलांग और मूक-बधिर बच्ची को रिक्शे में लेकर मदद की गुहार लगाने पहुंचे। बच्ची के पिता सुनील साहू ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही विकलांग है और पहले उसे शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा था, लेकिन बाद में अचानक यह सुविधा बंद कर दी गई। परिजनों ने कलेक्टर से योजना लाभ दिलाने