झांसी: झांसी रेल मंडल के बांदा में आयोजित संरक्षा संवाद में 39 रनिंग स्टाफ को सुरक्षित रेल संचालन की बारीकियां सिखाई गई
Jhansi, Jhansi | Apr 12, 2026 मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में शनिवार को बांदा स्थित संयुक्त क्रू बुकिंग लॉबी में संरक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य लोको निरीक्षकों और सुपरवाइजर्स ने 39 रनिंग स्टाफ को सुरक्षित रेल संचालन की बारीकियां सिखाईं। संवाद के दौरान लोको पायलटों को सिग्नल पासिंग एट डेंजर और अन्य तकनीकी उल्लंघनों से बचने के उपाय बताए गए।