जगदीशपुर: बरनाव गांव में गेहूं की फसल में आग लगने से लाखों रूपए की संपत्ति जलकर हुई राख
जगदीशपुर प्रखंड के बरनाव गांव के खेत में लगे गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई । जब तक ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जाता। तब तक लाखों की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी ।पंचायत के मुखिया पति एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश पाल ने बताए की बरनाव में अचानक लगे गेहूं के फसल में आग लग गई।