जगदीशपुर: नगर के वार्ड नंबर 18 में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस
बीजेपी का 45 वाँ स्थापना दिवस जगदीशपुर नगर के वार्ड नंबर 18 स्थित भाजपा नगर महामंत्री युवा नेता मनी सिंह राठौर के आवास पर मनाया गया। जिसका अध्यक्षता नगर अध्यक्ष आदित्य कुमार एवं संचालन अर्जुन प्रसाद ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि एवं वंदे मातरम् गान के साथ शुभारंभ किया गया।