भोगनीपुर: सुजगवा के निकट मुगल रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
थाना भोगनीपुर के मोहम्मदपुर के रामदास 55 बुधवार रात पुत्र राहुल 29 के साथ बाइक से रिश्तेदारी में शादी में गए थे देर रात करीब 11 बजे वापस लौटते समय सुजगवा के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घायलों को सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां डॉक्टर गोविंद प्रसाद ने दोनों को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।