संतकबीरनगर में DM की अध्यक्षता में किसान दिवस मनाया गया। बैठक में खाद वितरण के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य की गई। बीज ऑनलाइन बुकिंग, खेत तालाब योजना और 5 लाख का ब्याजमुक्त ऋण जैसी जानकारियां साझा की गईं। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आदेश भी दिए गए।