जिले के तीस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार 7 दिसम्बर को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में भारी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर नि:शुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।जिले के अमेठी क्षेत्र के गोसाईगंज व विशेश्वरगंज, संग्रामपुर के चन्देरिया, भादर के रामगंज, भेंटुआ क्षेत्र सहित 30 स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।