रघुराजनगर नगरी: एशिया के बड़े मत्स्य केंद्र की पहचान संकट में; 16 में से 15 फिशरमैन रिटायर, साहब से लेकर बाबू तक के पद खाली,
मध्य प्रदेश के मैहर जिले का पोंडी मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र, जिसे कभी एशिया की सबसे महत्वपूर्ण और बड़ी इकाइयों में गिना जाता था, आज खुद अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। कर्मचारियों की भारी कमी, जर्जर अधोसंरचना और लगातार घटते संसाधनों की वजह से यह राष्ट्रीय महत्व का केंद्र गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। राज्य परियोजना इकाई के अंतर्गत आने वाले मत्स केंद्