गिरियक: गिरियक यात्री शेड के पास से तीन बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो बाइक सवार गिरफ्तार
Giriak, Nalanda | Dec 16, 2024 गिरियक थाना पुलिस ने गिरियक यात्री शेड के समीप से तीन बोतल अंग्रेजी शराब के साथ बाइक सवार दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरियक थानाध्यक्ष साकिंद्र कुमार बिंद ने सोमवार की दोपहर 12.50 बजे यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई वाहन चेकिंग के दौरान की गयी है.