विदिशा नगर: सोठिया अंडरब्रिज के पास पटरी पर मिली बुजुर्ग महिला, हाथ पर गुदा है वैजयंती बाई का नाम, शव अस्पताल में रखवाया गया
शुक्रवार दोपहर 1 बजे विदिशा जीआरपी थाने को सोठिया अंडरब्रिज के पास पटरी के किनारे एक महिला के शव मिला। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर उसे बरामद किया। बताया गया कि बुजुर्ग महिला की उम्र तकरीबन 70 से 72 वर्ष के बीच की है। उसका चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था संभवत चलती ट्रेन से गिरकर वह मृत्यु हुई हो उसके शव को जीआरपी मे जिला अस्पताल के मर्चुरी रूम में रखवाया गया।