महोबा: छानीकलां के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल
Mahoba, Mahoba | Apr 28, 2026 तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे 25 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तमोरा निवासी महिला अपने पति के साथ कबरई जा रही थी। हादसे के बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।