गरौठा: मडोरी गांव में युवक का शव संदिग्ध हालात में मिलने से मचा हड़कंप, मौत का रहस्य गहराया
गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम मडोरी में 32 वर्षीय अंकित प्रजापति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।