सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के छतरपुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आज 23 अक्टूबर रात 8:30 बजे के करीब जमकर लात घुसे बेल्ट चले हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वही बताया गया है कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई,जिसमें आक्रोशित परिजनों ने जिन युवकों के द्वारा यह घटना की गई,उनके साथ जमकर मारपीट की गई है।