बदायूं: उझानी के बुटला गांव में बिजली न आने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, जेई से की शिकायत
Budaun, Budaun | Apr 25, 2026 बदायूं जनपद के थाना उझानी क्षेत्र बुटला गांव में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और शनिवार 9 बजे के आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर बिजली घर पहुंच गए। ग्रामीणो का कहना है तीन दिन से नियमित बिजली न मिलने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।