भरथना: बकेवर के बिजौली हाइवे पर ऑटो पलटने से दो लोग गंभीर घायल, अन्य को मामूली चोटें आईं
बकेवर थाना क्षेत्र के सिक्सलेन हाईवे पर बिजौली ओवरब्रिज के पास गुरुवार शाम छह बजे सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मान सिंह पुत्र सूबेदार सिंह, निवासी परसोरा, थाना रसूलाबाद (कानपुर देहात) तथा रामरती (70) पत्नी विजय (75), निवासी चंदहंसपुरा, थाना सहसों गंभीर रूप से घायल हो गए। मान सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया,