बनमनखी: बनमनखी में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास, विकास को मिलेगी रफ्तार
बनमनखी। नगर परिषद बनमनखी की सभापति संजना देवी ने बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में एक साथ कई विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। इनमें पीसीसी सड़क, नाला निर्माण, सड़क किनारे पेवर ब्लॉक तथा कंपोस्ट प्लांट निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन योजनाओं के पूरा होने से नगरवासियों को बेहतर आवागमन और जलनिकासी की सुविधा मिलने की उम्मीद जता