लोहरदगा: मिशन चौक में श्रीराम दरबार मंदिर के प्रारूप पर बने पूजा पंडाल का उद्घाटन, धीरज प्रसाद साहू व SDPO ने किया
लोहरदगा में शारदीय नवरात्र को लेकर चारों ओर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। महासप्तमी के पावन अवसर पर शनिवार शाम लगभग 7:30 बजे लोहरदगा के मिशन चौक स्थित मां चंडी नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, लोहरदगा एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा और किस्को एसडीपीओ दिवाकर कुमार ने संयुक्त रूप से किया।