फिरोज़ाबाद: थाना टूण्डला क्षेत्र में ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में मां-बेटा सहित तीन लोग हुए घायल
थाना टूण्डला क्षेत्र ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में बाइक सवार मां बेटे व उनके रिश्तेदार व्यक्ति तीनों घायल हो गए। घायल महिला सुमन ने बताया कि वे नोयडा से अपने बेटे दीपक व रिश्तेदार रवि के साथ नोयडा से कानपुर क्षेत्र स्थित अपने घर बाइक द्वारा जा रहीं थी तभी हादसा हो गया। फिलहाल महिला के बेटे दीपक की हालत गंभीर बताई जा रही है।