इस्माइलपुर: एनएच-31 पर टेंपो से 133 लीटर विदेशी शराब बरामद
नवगछिया। उत्पाद थाना पुलिस ने एनएच-31 पर परवत्ता थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान एक सीएनजी टेंपो से 133.920 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक भागने लगा। पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में अंडे के कार्टन में छिपाकर रखी गई शराब मिली। चालक मधेपुरा जिला निवासी संतोष पासवान को गिरफ्तार किया गया है