कानपुर: मवईया में सक्रिय भूमाफिया पर धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का आरोप
चकेरी के मवईया में भूमाफिया सक्रिय है।पीड़िता रूबी सिंह ने पुलिस उपायुक्त पूर्वी से शनिवार शाम 4:00 बजे न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि उसके चचिया ससुर हरिपाल सिंह का गैंग पूरा क्षेत्र में सक्रिय है और धोखाधड़ी कर लोगों की जमीन हड़पता है।उसके पति की भी जमीन हड़प ली है।पुलिस उपायुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं।