कानपुर: कानपुर गौशाला समिति के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर गौशाला की जमीनों पर अवैध कब्जादारों की शिकायत की
कानपुर गौशाला समिति के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के पास शनिवार दोपहर 1:00 बजे पहुंच कर गौशाला की जमीनों पर हो रहे कब्जे की शिकायत की। उन्होंने कहा कि बीते 15 सालों से भूमि का सीमांकन करने को कहा जा रहा है लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई।डीएम ने अतिरिक्त जिला अधिकारी को प्रकरण की जांच के लिए निर्देशित किया है