कानपुर: नीट परीक्षा कल, कानपुर में बनाए गए 52 केंद्र
नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जिलाधिकारी ने शनिवार दोपहर 3:00 बजे बताया शहर में परीक्षा कराने के लिए 52 केंद्र बनाए गए हैं।कुल 23813 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पंजीकृत हैं ।अभ्यर्थी किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जाएंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं जिनके अंदर में चार केंद्र होंगे ।