धौलपुर: रेलवे स्टेशन पर कोयले से भरी मालगाड़ी के डिब्बे से उठा धुआं, टला बड़ा हादसा
झांसी से दिल्ली की ओर जा रही कोयले से भरी एक मालगाड़ी के डिब्बे से अचानक धुआं निकलने लगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी के कारण डिब्बे में भरा कोयला सुलगने लगा था। मालगाड़ी में तैनात गार्ड को जलने की बदबू महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत धौलपुर रेलवे स्टेशन मास्टर को सूचना दी। रेलवे प्रशासन ने अलर्ट होकर एहतियात के तौर पर मालगाड़ी को धौलपुर रेलवे