पटना ग्रामीण: लालू यादव के जन्मदिन पर राबड़ी आवास के बाहर जश्न, बैंड-बाजे के साथ पहुंचे कार्यकर्ता
पटना स्थित राबड़ी आवास के बाहर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे उत्सव का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता बैंड-बाजे के साथ पहुंचे और नाच-गाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं के हाथों में गुलाब के फूल थे, जिन्हें लेकर वे अपने नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे। इस दौरान आवास के बाहर समर्थकों