रौन: राजहोली से निकली भव्य कलश यात्रा, भक्तों ने की पुष्प वर्षा, भागवत कथा सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Ron, Bhind | May 28, 2026 भिंड। जिले के राजहोली गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर गुरुवार सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव के साथ आगे बढ़ती हुई नजर आईं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।कलश यात्रा में कथा व्यास भी सुसज्जित रथ पर सवार थे