गोरखपुर: केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने नौका विहार पर खुद झाड़ू लगाकर श्रमदान किया, स्वच्छता का दिया संदेश
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने गोरखपुर दौरे के दौरान नौका विहार पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया।उन्होंने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और बाद में एनेक्सी भवन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने गांव,स्कूल,अस्पताल और सार्वजनिक स्थलों पर कम से कम एक पेड़ लगाए।