देवघर: बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा की, झारखंड की सड़कें देख नाराज़ हुए
देवघर विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में आज रविवार सुबह 7:30 बजे आस्था और सियासत का अनोखा संगम देखने को मिला, जब बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार अपने पूरे परिवार के साथ बाबा भोलेनाथ के दरबार पहुंचे और पूरे विधि-विधान से तीर्थ पुरोहितों के द्वारा पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, वहीं श्रद्धालुओं के बीच भी