गिरिडीह: तेलोडीह पंचायत सचिवालय मैदान में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सबा अहमद मेमोरियल नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में तेलोडीह पंचायत सचिवालय मैदान में शुक्रवार देर शाम से शनिवार सुबह 5 बजे तक सबा अहमद मेमोरियल नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन किया गया।यहां मुख्य अतिथि जेएमएम नेता फरदीन इम्तियाज अहमद, विशिष्ट अतिथि मुखिया शब्बीर आलम, समाजसेवी मोहम्मद रिजवान आलम उर्फ पप्पू एवं झामुमो नेता अनवर अंसारी ने किक मारकर टूर्नामेंट का आगाज किया।