मंझनपुर: मंझनपुर के प्राचीन दुर्गा मंदिर का कायाकल्प, 1.48 करोड़ की लागत से बढ़ी भव्यता
नगर पालिका परिषद मंझनपुर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के भव्य सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ सोमवार को लगभग 2 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कौशाम्बी के जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य के नेतृत्व में तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।