कामां: कामां क्षेत्र में आंधी-तूफान का कहर, छत गिरने से कई लोग हुए घायल
कामां क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। उदाका गांव में तेज हवाओं के चलते एक मकान की छत गिर गई,जिससे एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उप जिला अस्पताल कामां में भर्ती कराया गया,जहां उनका उपचार जारी है। शनिवार सुबह 8 बजे मिली है मामले में जानकारी।