Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
No video available

नर्मदा बचाओ आंदोलन की 37 वीं वर्षगाँठ पर आयोजित रैली। बड़वानी (MP), 18 सितम्बर 2022

Barwani, Barwani | Sep 18, 2022

MORE NEWS

​बड़वानी में मोहर्रम का पर्व अगाध श्रद्धा और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। शहर में निकले कलात्मक ताजियों को देखने के लिए मध्य प्रदेश के कई जिलों सहित गुजरात और महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे देर रात तक दर्शनार्थियों की भारी भीड़ लगी रही। इस दौरान हिंदू समाज के लोगों ने भी ताजियों पर लोबान और शिरनी चढ़ाकर अपनी आस्था प्रकट की। नगर पालिका द्वारा पूरे शहर में रोशनी के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे और श्रद्धालुओं के लिए कोल्ड ड्रिंक्स व नाश्ते की व्यवस्था भी की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। लगातार गश्त के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया और ड्रोन कैमरों व वीडियोग्राफी के जरिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की निगरानी रखी गई। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #BarwaniNews #MoharramBarwani #BaljeetSinghBisen #MpNews

​बड़वानी में मोहर्रम का पर्व अगाध श्रद्धा और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। शहर में निकले कलात्मक ताजियों को देखने के लिए मध्य प्रदेश के कई जिलों सहित गुजरात और महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे देर रात तक दर्शनार्थियों की भारी भीड़ लगी रही। इस दौरान हिंदू समाज के लोगों ने भी ताजियों पर लोबान और शिरनी चढ़ाकर अपनी आस्था प्रकट की। नगर पालिका द्वारा पूरे शहर में रोशनी के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे और श्रद्धालुओं के लिए कोल्ड ड्रिंक्स व नाश्ते की व्यवस्था भी की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। लगातार गश्त के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया और ड्रोन कैमरों व वीडियोग्राफी के जरिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की निगरानी रखी गई। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #MoharramBarwani #BaljeetSinghBisen #MpNews

Barwani, Barwani | Jun 27, 2026

स्वर्गीय हीरू भाई की पुण्यतिथि पर न्यासीगणों एवं स्वयंसेवकों ने दी श्रद्धांजलि 

बड़वानी 26 जून2026/आशा ग्राम ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी एवं दिवंगत प्रमुख स्वर्गीय हीरालाल जी शर्मा की दसवीं पुण्यतिथि पर आशा ग्राम ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया , डॉ सुभाष यादव एवं श्री के एस मकवाना  के द्वारा पुष्पार्पण कर उनके सेवा कार्यों को याद किया गया। ट्रस्ट के सचिव डॉ पहाड़िया ने बताया स्वर्गीय श्री हीरालाल जी शर्मा निमाड़ के  ऐसे समाजसेवी हुए हैं जिनके सेवा कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर भी एक अलग पहचान है। आपके द्वारा चार दशक पूर्व अपना सर्वस्व  ट्रस्ट के सेवा कार्यों में पूर्ण मनोयोग के साथ समर्पण किया है। जनजाति बाहुल्य समाज की जमीनी चुनौतीयों को चिन्हित कर कुष्ठ रोगियों ,मनोरोगियां ,दिव्यांगजनों निराश्रित वृद्धजनों के लिए आपके द्वारा संचालित किए गए प्रकल्प आज भी प्रासंगिक है। स्वर्गीय शर्मा को उनके सेवा कार्यों के लिए अनेक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कारों से नवाजा गया है। आपके सेवा कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के लिए हम सदैव संकल्पित है। इस दौरान आशाग्राम ट्रस्ट के श्री सचिन दुबे श्री पंढरीनाथ पाटीदार श्री मनीष पाटीदार श्री मनीराम नायडू डॉ संजय राठौर , श्री भेरूलाल यादव श्री रमेश यादव श्री बहादुर सिंह श्री मनीष चौहान आदि स्वयंसेवक एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

स्वर्गीय हीरू भाई की पुण्यतिथि पर न्यासीगणों एवं स्वयंसेवकों ने दी श्रद्धांजलि बड़वानी 26 जून2026/आशा ग्राम ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी एवं दिवंगत प्रमुख स्वर्गीय हीरालाल जी शर्मा की दसवीं पुण्यतिथि पर आशा ग्राम ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया , डॉ सुभाष यादव एवं श्री के एस मकवाना के द्वारा पुष्पार्पण कर उनके सेवा कार्यों को याद किया गया। ट्रस्ट के सचिव डॉ पहाड़िया ने बताया स्वर्गीय श्री हीरालाल जी शर्मा निमाड़ के ऐसे समाजसेवी हुए हैं जिनके सेवा कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर भी एक अलग पहचान है। आपके द्वारा चार दशक पूर्व अपना सर्वस्व ट्रस्ट के सेवा कार्यों में पूर्ण मनोयोग के साथ समर्पण किया है। जनजाति बाहुल्य समाज की जमीनी चुनौतीयों को चिन्हित कर कुष्ठ रोगियों ,मनोरोगियां ,दिव्यांगजनों निराश्रित वृद्धजनों के लिए आपके द्वारा संचालित किए गए प्रकल्प आज भी प्रासंगिक है। स्वर्गीय शर्मा को उनके सेवा कार्यों के लिए अनेक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कारों से नवाजा गया है। आपके सेवा कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के लिए हम सदैव संकल्पित है। इस दौरान आशाग्राम ट्रस्ट के श्री सचिन दुबे श्री पंढरीनाथ पाटीदार श्री मनीष पाटीदार श्री मनीराम नायडू डॉ संजय राठौर , श्री भेरूलाल यादव श्री रमेश यादव श्री बहादुर सिंह श्री मनीष चौहान आदि स्वयंसेवक एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

मादक द्रव्य पदार्थ  दुरुपयोग एवं तस्करी रोकने शिवकुंज ग्रुप की जागरण यात्रा

जन चेतना अनेक सामाजिक बुराइयों का निदान है

बड़वानी 26 जून 2026/नशे से मुक्ति नशा मुक्त भारत बनाने की युक्ति मादक द्रव्य पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी पर हम प्रभावी रूप से तभी लगाम लगा सकते हैं जब सामाज भी इस प्रकार के मादक द्रव्य पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी रोकने में योगदान दें। शासन, प्रशासन एवं समाज के समन्वय से ही हम बड़ी से बड़ी सामाजिक चुनौती से पार पा सकते हैं। कुछ इसी तरह से जन चेतना जगाने के लिए बड़वानी शहर के युवा व्यापारियों एवं अन्य सक्रिय युवकों का समूह ट्रस्ट के स्वयं सेवकों के साथ शिवकुंज योगा ग्रुप के द्वारा  वाहन रैली के माध्यम से गली-गली जन चेतना का संचार किया। श्रीमती जयति सिंह कलेक्टर एवं आशाग्राम ट्रस्ट के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के समन्वय से आशाग्राम ट्रस्ट एवं शिवकुंज योगा ग्रुप के द्वारा आयोजित की गई जागरण यात्रा के तहत मोटरसाइकिल पर सवार स्वयंसेवक शिवकुंज आशाग्राम से रैली प्रारंभ कर कारंजा चौराहा ,एमजी रोड, रंजीत चौक,झंडा चौक, जैन मंदिर चौराहा से बावनगजा रोड होते हुए श्रीराम चौक कोर्ट चौराहा पहुंचे जहां पर एक स्वर में मादक द्रव्य पदार्थ का दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी रोकने के लिए अपनी आवाज बुलंद की। सभी सदस्यों ने सामूहिक शपथ लेकर सामाजिक पहल निरंतर बनाए रखने का प्रण किया। इसी के साथ 17 जून से प्रारंभ हुए जन चेतना अभियान का 26 जून को समापन हुआ। इस दौरान श्री रौनक सोलंकी उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया ने शिवकुंज योगा ग्रुप एवं सभी सहभागी सदस्यों का आभार माना। इस अवसर पर शिवकुंज योगा ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित थे।
#JansamparkMP 
#badwani

मादक द्रव्य पदार्थ दुरुपयोग एवं तस्करी रोकने शिवकुंज ग्रुप की जागरण यात्रा जन चेतना अनेक सामाजिक बुराइयों का निदान है बड़वानी 26 जून 2026/नशे से मुक्ति नशा मुक्त भारत बनाने की युक्ति मादक द्रव्य पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी पर हम प्रभावी रूप से तभी लगाम लगा सकते हैं जब सामाज भी इस प्रकार के मादक द्रव्य पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी रोकने में योगदान दें। शासन, प्रशासन एवं समाज के समन्वय से ही हम बड़ी से बड़ी सामाजिक चुनौती से पार पा सकते हैं। कुछ इसी तरह से जन चेतना जगाने के लिए बड़वानी शहर के युवा व्यापारियों एवं अन्य सक्रिय युवकों का समूह ट्रस्ट के स्वयं सेवकों के साथ शिवकुंज योगा ग्रुप के द्वारा वाहन रैली के माध्यम से गली-गली जन चेतना का संचार किया। श्रीमती जयति सिंह कलेक्टर एवं आशाग्राम ट्रस्ट के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के समन्वय से आशाग्राम ट्रस्ट एवं शिवकुंज योगा ग्रुप के द्वारा आयोजित की गई जागरण यात्रा के तहत मोटरसाइकिल पर सवार स्वयंसेवक शिवकुंज आशाग्राम से रैली प्रारंभ कर कारंजा चौराहा ,एमजी रोड, रंजीत चौक,झंडा चौक, जैन मंदिर चौराहा से बावनगजा रोड होते हुए श्रीराम चौक कोर्ट चौराहा पहुंचे जहां पर एक स्वर में मादक द्रव्य पदार्थ का दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी रोकने के लिए अपनी आवाज बुलंद की। सभी सदस्यों ने सामूहिक शपथ लेकर सामाजिक पहल निरंतर बनाए रखने का प्रण किया। इसी के साथ 17 जून से प्रारंभ हुए जन चेतना अभियान का 26 जून को समापन हुआ। इस दौरान श्री रौनक सोलंकी उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया ने शिवकुंज योगा ग्रुप एवं सभी सहभागी सदस्यों का आभार माना। इस अवसर पर शिवकुंज योगा ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित थे। #JansamparkMP #badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी स्नेहा को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि से किया सम्मानित 

बड़वानी 26 जून 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सौजन्य से मुख्यमंत्री निवास में बड़वानी जिले की होनहार अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी कुमारी स्नेहा दावदे से भेंट की। मुख्यमंत्री ने स्नेहा एवं अन्य खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट खेल और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से स्नेहा को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि, पुष्प गुच्छ और खेल किट प्रदान कर सम्मानित किया।
इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री संदीप सिंह, संचालक (ADGP) श्री अंशुमान यादव, संयुक्त संचालक श्री बालू यादव, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी (बड़वानी) सुश्री संतरा निनामा, तथा हॉकी प्रशिक्षक श्री मुकेश राठौर एवं श्री रामजय चौहान उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि जापान के काकामिगहारा में 29 मई से 6 जून 2026 तक आयोजित अंडर-18 एशिया कप महिला हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) हासिल किया था, जिसमें मिडफील्डर स्नेहा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
जापान के साथ-साथ रांची राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप और ऑस्ट्रेलिया लीग में किए गए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर 'हॉकी इंडिया' द्वारा ओमान में आगामी 20 से 25 जुलाई तक आयोजित होने वाली 'एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप 5s' के लिए भारतीय अंडर-18 टीम में स्नेहा का पुनः चयन किया गया है।
स्नेहा की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि और मुख्यमंत्री द्वारा किए गए इस सम्मान पर लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह,पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल,जिला हॉकी संघ, खेल विभाग के अधिकारियों तथा समस्त खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी स्नेहा को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि से किया सम्मानित बड़वानी 26 जून 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सौजन्य से मुख्यमंत्री निवास में बड़वानी जिले की होनहार अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी कुमारी स्नेहा दावदे से भेंट की। मुख्यमंत्री ने स्नेहा एवं अन्य खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट खेल और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से स्नेहा को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि, पुष्प गुच्छ और खेल किट प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री संदीप सिंह, संचालक (ADGP) श्री अंशुमान यादव, संयुक्त संचालक श्री बालू यादव, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी (बड़वानी) सुश्री संतरा निनामा, तथा हॉकी प्रशिक्षक श्री मुकेश राठौर एवं श्री रामजय चौहान उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जापान के काकामिगहारा में 29 मई से 6 जून 2026 तक आयोजित अंडर-18 एशिया कप महिला हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) हासिल किया था, जिसमें मिडफील्डर स्नेहा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जापान के साथ-साथ रांची राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप और ऑस्ट्रेलिया लीग में किए गए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर 'हॉकी इंडिया' द्वारा ओमान में आगामी 20 से 25 जुलाई तक आयोजित होने वाली 'एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप 5s' के लिए भारतीय अंडर-18 टीम में स्नेहा का पुनः चयन किया गया है। स्नेहा की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि और मुख्यमंत्री द्वारा किए गए इस सम्मान पर लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह,पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल,जिला हॉकी संघ, खेल विभाग के अधिकारियों तथा समस्त खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

थाना वरला पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर एक बड़े अंतरराज्यीय ऑपरेशन के तहत दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी का खुलासा करते हुए 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन व एएसपी धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में हुई चोरी के आरोपी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वरला के उमर्टी, पलसूद और ओझर क्षेत्र के पाए गए थे। वरला थाना प्रभारी नारायण रावल और टीम ने सूझबूझ से घेराबंदी कर सुलेन्द्रसिंह, अकालसिंह और प्रकाशसिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12.5 तोला सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹20 लाख है। आरोपियों और जब्त मशरुका को दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #BarwaniNews #VarlaPolice #DelhiCrime #MpNews

थाना वरला पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर एक बड़े अंतरराज्यीय ऑपरेशन के तहत दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी का खुलासा करते हुए 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन व एएसपी धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में हुई चोरी के आरोपी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वरला के उमर्टी, पलसूद और ओझर क्षेत्र के पाए गए थे। वरला थाना प्रभारी नारायण रावल और टीम ने सूझबूझ से घेराबंदी कर सुलेन्द्रसिंह, अकालसिंह और प्रकाशसिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12.5 तोला सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹20 लाख है। आरोपियों और जब्त मशरुका को दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #VarlaPolice #DelhiCrime #MpNews

Barwani, Barwani | Jun 26, 2026