बरेली: बरेली में बैग गायब या साजिश? जमीन के कागजात लापता होने से मचा हड़कंप, 2 महीने बाद भी पुलिस खाली हाथ
बरेली के थाना आंवला क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां जमीन के अहम कागजात से भरा बैग रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। पीड़ित ने अब न्याय के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। ग्राम कल्लिया निवासी भानु प्रताप सिंह का कहना है कि वह सिटी स्टेशन स्थित विनायक अस्पताल में एक मरीज को देखने गए थे। इसी दौरान वह टेंपो में अपना बैग भूल गए। आरो