जशपुर: लोरो घाट में भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, कोयला लदे ट्रक का चालक केबिन में फंसा, रेस्क्यू जारी
जशपुर जिले के लोरो घाट में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। घाट मार्ग पर दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए, जिससे धनबाद से जांजगीर-चांपा जा रहा कोयला लदा ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्रक के केबिन में फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गय