मखदुमपुर: पकाही गांव स्थित शाह मंझन पिया का मनाया गया सालाना उर्स
मखदुमपुर प्रखंड के पकाही गांव स्थित शाह मंझन पिया रहमतुल्ला अलेह का सालाना उर्स हर्षोल्लास के साथ बुधवार की देर शाम 7 बजे मनाया गया। मौके पर आसपास के कई गांव के ग्रामीण आस्था के साथ उपस्थित हुए और चादरपोशी की और दुआ मांगी, जानकारी देते हुए ग्रामीण जहाँगीर मलिक ने बताया कि 100 वर्षो से अधिक समय से यह आयोजित हो रहा है।