जगदलपुर: ओंकारेश्वर मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, सप्ताह भर भक्ति रस से सराबोर रहेगा जगदलपुर नगर
जगदलपुर में एक बार फिर भक्ति और आध्यात्मिकता का शुभारंभ होने जा रहा है । मंगलवार सुबह 11 बजे से आगामी 14 अप्रैल तक नगर के डॉ श्यामप्रसाद मुखर्जी वार्ड में स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर प्रांगण में श्रीमद भागवत कथा का भव्य शुभारम्भ किया गया । इस सात दिवसीय धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु धर्म, ज्ञान और भक्ति का संगम अनुभव करेंगे।