शिवपुरी: नया अमोला में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश, जनपद सदस्य की चेतावनी
शिवपुरी जिले के नया अमोला क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोमवार की रात 9 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान जनपद सदस्य मोनू परिहार ने चेतावनी दी कि यदि रात में फिर बिजली कटौती की गई तो वह पानी की टंकी पर चढ़कर आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होंगे।