Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
image
image
image
image

*गुरुग्राम विभाग संगठन मंत्री श्री सुल्तान जी का प्रकाशपुरी प्रखंड (गुरुग्राम) प्रवास* आज गुरुग्राम विभाग संगठन मंत्री श्री सुल्तान जी का प्रकाशपुरी प्रखंड, गुरुग्राम में संगठनात्मक प्रवास रहा। प्रवास का प्रारंभ प्रखंड मंत्री श्री सरजू विश्वकर्मा जी के निवास पर कुछ कार्यकर्ताओं के साथ परिचय एवं संगठनात्मक वार्ता से हुआ। इस अवसर पर प्रखंड के वर्तमान कार्यों, संगठन की गतिविधियों तथा भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। तत्पश्चात उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर का भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इसके उपरांत श्री सुल्तान जी ने प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर शिष्टाचार भेंट एवं संपर्क कार्यक्रम किए। इसी क्रम में प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख श्री अनुराग कुलश्रेष्ठ जी के निवास पर संध्या चाय पर परिवार परिचय एवं आत्मीय चर्चा का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें संगठन विस्तार, जनसंपर्क तथा आगामी गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रवास के अगले चरण में श्री पीतांबरा पीठ सूर्य नारायण मंदिर, सेक्टर-109 में जाना हुआ। मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन द्वारा अंगवस्त्र एवं श्रीराम नाम लेखन पुस्तिका भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंदिर के सेवादार श्री हनुमान जी एवं महंत श्री रोबिन जी सहित अन्य श्रद्धालुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ विस्तृत संगठनात्मक चर्चा हुई। मंदिर परिसर में काफी समय व्यतीत करते हुए विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक विषयों तथा भविष्य की अनेक योजनाओं पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। सम्पूर्ण प्रवास के दौरान जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख श्री योगेश जी एवं प्रखंड उपाध्यक्ष श्री त्रिलोकी नाथ जी निरंतर साथ रहे। प्रखंड अध्यक्ष श्री मार्कंडेय जी भी प्रखंड मंत्री श्री सरजू विश्वकर्मा जी के निवास पर आयोजित बैठक में उपस्थित रहे। प्रवास के दौरान प्रखंड की संगठनात्मक स्थिति, विभिन्न आयामों में चल रहे कार्यों, कार्यकर्ताओं के संपर्क सूत्रों तथा अन्य आवश्यक जानकारियों का विस्तृत संकलन एवं अवलोकन किया गया। यह प्रवास संगठन की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायी एवं आगामी कार्ययोजनाओं के लिए मार्गदर्शक सिद्ध हुआ।

Thanesar, Kurukshetra | Aug 5, 2026

MORE NEWS