कोंच: श्रीगांव पंचायत: मारपीट मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Konch, Gaya | Jun 9, 2026 मारपीट के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी फेंकन कुरैशी ने 16 मई को दिए गए अपने फर्द बयान में आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी घर पर बैठी थीं। इसी दौरान ढिबरी गांव निवासी फिरोज कुरैशी अपने कुछ सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा और सोने का बेसर आदि मांगने लगा।