कोल: दोदपुर में बुजुर्ग महिला ने बेटे और पुत्रवधू पर मारपीट का आरोप लगाया, डीएम से की शिकायत
Koil, Aligarh | Feb 19, 2025 दोदपुर में बुजुर्ग महिला ने बेटे व पुत्रवधू पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह भीख मांग कर अपना गुजारा करती हैं। अगर वह घर जाती हैं तो उनके बेटे व पुत्रवधू उनके साथ मारपीट करते हैं। पीड़िता ने बताया कि कई बार उनकी बहू व पुत्रवधू ने उनकी गर्दन दबाकर मारने का भी प्रयास किया है।