सिवनी: अमरनाथ यात्रा से लौटे सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन का भव्य स्वागत
Seoni, Seoni | Jul 14, 2026 पवित्र अमरनाथ यात्रा से लौटने पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन का बारापत्थर स्थित विधायक कार्यालय में मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ और मालाओं से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान सभी ने उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।