पन्ना: नेशनल हाईवे किनारे आदिवासी की बेशकीमती जमीन पर दबंगों का कब्जा, न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार
Panna, Panna | May 31, 2026 नेशनल हाईवे 39 पर स्थित पन्ना के जमुनाई कला में 50 साल से काबिज आदिवासी परिवार की जमीन पर दबंगों के कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रकाश आदिवासी का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से उसे डराकर दिल्ली भेजा गया और पीछे से उसकी बेशकीमती जमीन घेर ली गई। सरपंच-सचिव के लिखित प्रमाण के बाद अब पीड़ित ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है।