हज़ारीबाग: हजारीबाग में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, गांव-गांव गूंजा जागरूकता का संदेश
हजारीबाग पुलिस ने नशा उन्मूलन को लेकर जिलेभर में विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इचाक और विष्णुगढ़ थाना क्षेत्रों में माइकिंग कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। 15 जून से 26 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस ने आमजन से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग की अपील की है।