झारखंड आंदोलनकारी सह खरसावां के पूर्व झामुमो प्रत्याशी रहे बिमल हाईबुरू का सोमवार सुबह लगभग 11 बजे निधन हो गया। निधन की सूचना पाकर कई दिग्गज उनके पैतृक गांव कुदासिंगी पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मिली जानकारी के अनुसार बिमल हाईबुरू पिछले कई महीनो से बीमार चल रहे थे। जहां उनका इलाज जमशेदपुर के एक अस्पताल में चल रहा था।