राघोगढ़: लाहोटी ऑटो पार्ट्स के पास ब्रेकर पर उछली तेज रफ्तार बाइक, गिरने से एक महिला गंभीर घायल, डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया
Raghogarh, Guna | Jun 17, 2026 राघोगढ़ में विजयपुर थाना के नेशनल हाईवे 46 पर लाहोटी ऑटो पार्ट्स के पास एक तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर पर उछल गई। गिरने से एक महिला गंभीर घायल है। 17 जून को पुलिस कंट्रोल रूम से दी जानकारी में डायल 112 मौके पर पहुंची, पुलिस ने घायल महिला को तत्काल राघोगढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, समय पर उपचार कराया। महिला कौन थी कहां की रहने वाली है स्पष्ट नहीं किया गया।