बांगरमऊ: आसीवन में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल, नई बस्ती चौराहे पर हुआ हादसा, एक जिला अस्पताल रेफर
उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में रविवार को दोपहर 2 बजे लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर नईबस्ती मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बांगरमऊ के नेवल जत्तापुर निवासी रिजवान और उसका दोस्त सलमान बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे किस्मत की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची