कानपुर: कल्याणपुर की पैथोलॉजी पर गंभीर आरोप, लापरवाही से मरीज की जान जा सकती थी
कल्याणपुर की कृष्णा डायग्नोस्टिक्स पैथोलॉजी पर गंभीर आरोप लगे हैं। शुक्रवार दोपहर 3बजे प्रकरण की शिकायत पुलिस से की गई है।पीड़ित साहिल का आरोप है कि उसकी बहन ज्योति के पेट में दर्द होने पर अल्ट्रासाउंड कराया था जिसमें पैथोलॉजी द्वारा गाल ब्लैडर में 10 एमएम की पथरी बताई गई थी।इसके बाद तीन जगह से अल्ट्रासाउंड कराया और पथरी नहीं निकली।