कानपुर: छात्र ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, मुकदमा हुआ दर्ज: पुलिस उपायुक्त दक्षिण महेश कुमार
थाना बर्रा में एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके ही कॉलेज के एक छात्र ने उसे होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर गलत कार्य किया, वीडियो बनाया और ब्लैकमेल किया। शुक्रवार 3:00 बजे अपर पुलिस उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। जल्द ही आरोपी छात्र की गिरफ्तारी की जाएगी।