कानपुर: बर्रा में कार सवार छात्रों ने छात्राओं से की छेड़छाड़, पब्लिक के आने पर भाग गए
बर्रा थाना क्षेत्र में निजी स्कूल के इंटर के छात्रों ने कोचिंग की छात्राओं से छेड़छाड़ कर दी।घटना से छात्राएं सहम गई और एक छात्रा रोने लगी।इस बीच पब्लिक को आता देख कार सवार छात्र कार को तेजी से चलाते हुए भाग निकले।थाना प्रभारी ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे बताया कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है।मौके पर कोई नहीं मिला है।तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।