ग्वालियर गिर्द: महाराणा प्रताप जयंती पर निकली वाहन रैली, प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया
महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर शनिवार शाम एक विशाल वाहन रैली निकाली गई।यह रैली फूलबाग मैदान से शुरू हुई और गोले का मंदिर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ इस रैली का समापन हुआ. समाज के सभी वर्गों द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया और उनकी जीवन गाथा के बारे में प्रबुद्ध लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।