राजातालाब: असवारी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत; पोस्टमार्टम से परिजनों का इनकार वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र के असवारी गांव में मंगलवार सुबह करीब 06 बजे एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों के इनकार के चलते करीब तीन घंटे तक पंचायत का दौर चलता रहा।